दीपावली 2026: क्या आज सचमुच वही दीपावली है?
दीपावली अर्थात दीपों की पंक्ति। इसके शाब्दिक अर्थ और गहरे भाव में जाने से पहले मैं आपसे एक सीधा-सा सवाल पूछना चाहता हूँ।—हम हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली मनाते हैं, पर क्या आज सचमुच वैसी ही दीपावली मनाई जाती है?
मुझे तो ऐसा बिल्कुल नहीं लगता, और शायद उन सबको भी ऐसा ही महसूस होता होगा जिन्होंने बीते वर्षों की दीपावली को करीब से महसूस किया है। क्या आज की दीपावली वही है जो कभी हुआ करती थी? अगर हाँ, तो फिर मुझे बताइए—वे मिट्टी के दीये कहाँ हैं, जिनकी कतारों से घर का एक-एक कोना ऐसे जगमगाता था मानो छोटे-छोटे तारे और जुगनू उतर आए हों? क्या आज वह नज़ारा कहीं दिखाई देता है?
माना कि आज रोशनी पहले से कहीं अधिक है, लेकिन मिट्टी के दीयों से उठने वाली वह सोंधी महक अब कहाँ दिखाई देती है? उस मिट्टी की खुशबू और दीये के जलने से उठने वाली वह भीनी महक आज के दिन हमें कहीं नजर नहीं आती। हाँ, यह बात अलग है कि कुछ दीये जलाकर हम परंपरा निभाने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन क्या हम बच्चों को दीपावली का वास्तविक स्वरूप दिखा पा रहे हैं?
लेकिन क्या हम अपनी नई पीढ़ी को दीपावली का वास्तविक स्वरूप दिखा पा रहे हैं? आज की पीढ़ी ने तो दीयों की वह असली माला देखी ही नहीं है। उनके लिए दीपावली का अर्थ अक्सर रंग-बिरंगी लाइटों से घर सजाना और चारों ओर रोशनी करना भर रह गया है। क्या यही हमारी असली दीपावली है? एक बार खुद से यह सवाल जरूर पूछ कर देखिए!
आई है दीपावली, मिलकर दीप जलाएं!
शायद आज की पीढ़ी को वह पुरानी दीपावली देखने को न मिले, लेकिन बच्चों की मासूमियत और उनकी दुनिया में आज भी वही उत्साह है। जब हम उनके साथ मिलकर मिट्टी के दीये लाने बाजार जाते हैं, तो लगता है कि उम्मीद की लौ अभी बुझी नहीं है। आइए, बच्चों के उत्साह और मासूम मुस्कान के साथ दीपावली का स्वागत करें और मिलकर गुनगुनाएँ।
चलो हम सब मिलकर खेल खेलें,
धूम मचाएं, नए-नए कपड़े पहनकर।
खूब खाएंगे मिठाई,
मिलकर दीप जलाएंगे—
आई है दीपावली!घर का कोना-कोना होगा रोशन,
नई सोच, नया उमंग;
मिट्टी के दीये लाने,
परिवार संग जाएंगे।चलो आज बुलाते हैं सबको,
मिलकर कुछ पटाखे जलाएंगे—
आई है दीपावली,
आई है दीपावली
मिट्टी की खुशबू से लेकर बटन वाले उजाले तक का सफर
दीपावली का अर्थ और धार्मिक मान्यता को भी अगर हम देखें, तो अध्यात्म हमें बताता है कि यह ‘दीपों की पंक्ति’ (दीपावली) होनी चाहिए। मुझे आज भी याद है कि किस तरह से हम सब मिलकर एक-एक दीपक चुन-चुनकर लाते थे—जिसमें किसी तरह का कोई कालापन न हो और जो बिल्कुल सही आकार में बना हो। यह हम सब बच्चों की सबसे बड़ी सफलता होती थी।
फिर उस दीपक को पानी से धोकर सुखाया जाता था, जिससे उसकी पवित्रता और मिट्टी की महक बरकरार रहे। उसमें तेल या घी डालने के बाद वह गिरे नहीं और धोने से यह भी पता चल जाता था कि कौन सा दीपक सही है।
उस दीपक को लेकर घर के कोने-कोने को रोशन करने का जो आनंद और दीपावली का सही पर्व मनाने की जो खुशी होती थी, वह आज के समय में बिल्कुल नहीं दिखती। आज हम रंग-बिरंगी लाइटों की लड़ियाँ लगा देते हैं और एक बटन दबाते ही पूरा घर जगमगा उठता है। यह तो न दीपों की पंक्ति हुई और न ही दीपावली!
और जो समय बचता है, उसमें हम ढेर सारे पटाखे जलाते रहते हैं। पहले इन पटाखों की उतनी जरूरत नहीं होती थी, क्योंकि जितना आनंद दीये जलाने में और बुझे हुए दीयों को लगातार संभालकर फिर से जलाने में था, वह अब कहीं नहीं है
दीपावली क्या है?
दीपावली शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, “दीप” और “आवली”। इसका अर्थ है दीपों की पंक्ति। इस दिन लोग अपने घरों, मंदिरों और प्रतिष्ठानों को दीपकों से सजाते हैं।
दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने और नकारात्मकता से दूर रहने की प्रेरणा देता है।
दीपावली का इतिहास
भगवान श्रीराम ने चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण करने के बाद रावण का वध किया और माता सीता तथा भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीप जलाए और पूरी नगरी को प्रकाश से भर दिया। तभी से दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई।
इसके अतिरिक्त जैन धर्म में यह दिन भगवान महावीर के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं सिख धर्म में भी इसका विशेष महत्व है
दीपावली का धार्मिक महत्व
दीपावली पर मुख्य रूप से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है, जबकि भगवान गणेश बुद्धि और शुभता के प्रतीक हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इसलिए लोग पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ लक्ष्मी-गणेश की आराधना करते हैं।
दीपावली 2026 तिथि और पूजन मुहूर्त
दीपावली 2026 तिथि: 8 नवंबर 2026 (रविवार)
घर पर पूजा के लिए यह समय सबसे उत्तम माना जाता है क्योंकि इस दौरान प्रदोष काल और स्थिर वृषभ लग्न का संयोग रहता है:
समय: शाम 5:54 बजे से शाम 7:50 बजे तक (लगभग 1 घंटा 56 मिनट)
प्रदोष काल: शाम 5:31 बजे से रात 8:08 बजे तक
दीपावली पूजा विधि
दीपावली के दिन शाम के समय लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। पूजा की सरल विधि इस प्रकार है:
घर और पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें। चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें। दीपक जलाएँ और धूप-अगरबत्ती अर्पित करें। फूल, मिठाई और फल चढ़ाएँ। लक्ष्मी-गणेश मंत्रों का जाप करें। आरती करें और परिवार के सभी सदस्यों को प्रसाद वितरित करें।
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में और चकाचौंध से भरी दुनिया में, हमने भले ही सहूलियत के लिए बहुत सी चीज़ें बदल ली हों—बटन दबाकर उजाला करना सीख लिया हो—लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि त्योहारों की असल आत्मा दिखावे में नहीं, बल्कि अपनेपन और परंपराओं में बसती है।
इस दीपावली, आइए सिर्फ अपने घरों की ही नहीं, बल्कि अपने मन की भी सफाई करें। चमचमाती इलेक्ट्रिक रोशनियों के बीच अपने आँगन में कुछ मिट्टी के दीये अवश्य जलाएँ, ताकि हमारी परंपराओं की लौ भी उज्ज्वल बनी रहे। ताकि आने वाली पीढ़ी को भी पता चल सके कि हमारी मिट्टी की खुशबू और असली दीपावली का सुकून क्या होता है।
आइए इस बार का यह पावन पर्व मिलकर कुछ इस तरह मनाएं कि बाहर रोशनी के साथ-साथ हमारे रिश्तों और दिलों में भी उजाला हो जाए।
आप सभी को और आपके पूरे परिवार को दीपावली 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं!
“अगर आपको यह कविता पसंद आई, तो आप हमारी पूरी ई-बुक ‘काव्य तरंगिणी’ ₹25 में Pdf डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ क्लिक करके ई-बुक खरीदें।”

